हिमाचल उपचुनाव में पेरामिलिट्री भी संभालेंगी मोर्चा, पहुंची 6 टुकड़ियां

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

14 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के अलावा 3 विधानसभा क्षेत्रों अकी्र, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई में होने जा रहे उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। उपचुनावों की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स भी संभालेंगी, जिसके लिए पैरामिलिट्री की 6 टुकड़ियंा हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी है।
राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरसु ने देते हुए बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के खर्च पर भी कड़ी नजर रहेगी। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए खर्च की अधिकतम राशि 30.70 लाख रुपए रखी गई है। जबकि लोकसभा में यह राशि 77 लाख तय की गई है। उन्होंने बताया कि इन चार उपचुनावों में 15.3 लाख वोटर चयनित किए गए है, जिनमें मंडी में 13 लाख वोटर है। फतेहपुर के 87 हज़ार, अर्की में 92600 व जुब्बल कोटखाई में 71 हज़ार वोटर हैं। 40 मतदान केंद्र केवल महिलाएं ही संचालित करेंगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 50 फीसदी पोलिंग स्टेशन को वेब से जोड़ा गया है। जबकि 2696 टोटल पोलिंग स्टेशन में से 1400 वेब से जोड़े गए है। इन पोलिंग स्टेशन में 148 संदनशील हैं। अभी तक इन चुनावों के दौरान कर्मचारियों की शिकायतें 23 आई हैं, जिनमें से 12 पेंडिंग हैं। 11 डिस्पोज़ हुई हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर 2 शिकायतें भी उनके पास पहुंची है, जो पुलिस को जांच के लिए भेज दी गई हैं। आयोग पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रख रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में 32077 नए वोटर, फतेहपुर में 2069, अर्की 2564, जुब्बल कोटखाई 1595 नए वोटर बने है। इनमें से 18054 दिव्यांग वोटर है।

News Archives

Latest News