DNN सोलन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल की फोटो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। इस फोटो को मंत्री ने स्वयं अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया। फोटो में मंत्री पैराग्लाइडिंग कर रहे है। मंत्री राजीव सैजल ने अपने इस यादगार पल को लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने अनुभव को भी इस फोटो के साथ शेयर किया है। उनके अलावा उन्होंने अपने बेटे की फोटो भी शेयर की है।
अपनी फेसबुक पर ये लिखा मंत्री ने 
अविस्मरणीय पल, भूमी से 1800 फुट ऊपर पैराग्लाइडिंग करने का रोमांचक अनुभव यह एहसास करवाता है कि मनुष्य के अंदर खतरों से खेलने की अनंत शक्ति है। जहां मैं रोमांचित हो रहा था वहीं पायलट सचिन जाधव बिल्कुल बेपरवाह होकर सेल्फी स्टिक से फ़ोटो व वीडियो रिकॉर्ड रहे थे। प्रयास करूंगा कि कभी अकेले ही पैराग्लाइडिंग कर सकूं।
छोटा सैजल भी बहुत बहादुर निकला जो मुझसे भी ऊपर 2000 फुट ऊंचाई पर उड़ा।
यह कोई पहला अवसर नहीं है जब मंत्री राजीव सैजल ने अपनी इस तरह की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की हो। कुछ समय पहले उन्होंने बतौर मंत्री एक बड़े अस्पताल की लाइन में बारी का इंतजार करते हुए व शिमला का सफर बस में करते हुए भी अपनी फोटो पोस्ट की थी। जिसे लोगों के खूब लाइक मिले थे और जमकर लोगों ने कमेंट भी किया था।
डा. राजीव सैजल सोलन जिला के कसौली से विधायक है और वे अपनी साधारण छवि के लिए जाने जाते है। यहीं कारण भी है कि कसौली की जनता उन्हें भरपूर समर्थन करके बार बार विधानसभा भी पहुंंचा रही है।















