हल्के में न लें साधारण खांसी, जुखाम को और न करवाए छुपकर इलाज, डीसी सोलन ने किया लोगों से आग्रह

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

07 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में कोरोना वायरस से तेजी से हुई लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने साधारण खांसी, जुखाम और बुखार को हल्के में न लेने का लोगों से आग्रह किया है। मिनी सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि पिछले दिनों कोरोना से हुई कुछ मौतों का कारण साधारण खांसी, जुखाम व बुखार होने छुप कर इलाज करवाने है और यह लोग खुलकर इलाज करवाने के लिए सामने नहीं आए है।

उन्होंने कहा कि इन मौतों को रोका जा सकता था यदि यह लोग समय रहते अपना इलाज करवाने सामने आ जाते। इस दौरान उपायुक्त सोलन ने कहा कि साधारण खांसी, जुखाम व बुखार होने पर घबराए नहीं, बल्कि बिना किसी डर के इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, ताकि समयानुसार इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकार के लक्षण आ रहे है इसके लिए लोगों को स्वयं ही एहतिहात बरतना होगा और तीन स्तरीय रक्षा सूत्र को ध्यान रखना होगा। घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना अवश्य करे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध है। जिला से अभी तक कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 32 हजार  से अधिक सैम्पल जांचा के लिए भेजे जा चुके है और इनमे से 1643 सैम्पल कोरोना से संक्रमित पाए गए है।  हालांकि , वर्तमान में 380 एक्टिव केस है और 1210 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके है, जबकि जिला में 14 मौतें कोरोना से हो चुकी है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजन उप्पल ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है, पर एहतिहात बरतना काफी आवश्यक है।  इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब जिला में संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है। होम आइसोलेशन के नियम के अनुसार सारा कार्य चला हुआ है।  इससे रिकवरी रेट भी अच्छा आ रहा है। जिला में 500 से अधिक लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा चूका है और अब 239 लोग होम आइसोलेशन में है। जिअल में केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली के अलावा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व नालागढ़ में ट्रूनेट के जरिए कोविड टेस्ट किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि की नॉर्मल डेथ पर भी पूरी तरह से एहतिहात बरतें और 15  से 20 लोग ही इसमें शामिल हो। साथ ही अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को कुमारहट्टी स्थित एमएमयू अस्पताल में भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि लोगों को सरकार व प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए बाज़ारों में घूम रहे 800 से अधिक लोगों के चलन काटे गए है और उन्हें समझाया गया है।  सभी प्रकार के नियमों  की पालना से ही हम इस वायरस से अपना बचाव कर सकते है।

10 सितंबर से खुलने वाले धार्मिक स्थलों को लेकर एसओपी जारी 

प्रदेश में 10 सितंबर से धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा।  इसको लेकर उपायुक्त सोलन ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो ही जाए। मंदिर में मास्क लगाना अनिवार्य है और मंदिर में किसी भी सामान को छूने पर मनाही है। साथ ही मंदिरों में लगी घटियों को भी चुने पर मनाही है।

अब अभियान में लाई जाएगी और तेजी

मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग पालना न करने पर विभाग अब सख्त कार्रवाई करेगा। इस अभियान में तेजी लाते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अभी तक 11 लाख से अधिक मास्क वितरित कर चुका है।

News Archives

Latest News