हर्षवर्द्धन चौहान 26 जुलाई को ज़िला सोलन के प्रवास पर

Politics Solan

DNN सोलन
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 26 जुलाई, 2024 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
हर्षवर्द्धन चौहान 26 जुलाई, 2024 को प्रातः 10.00 बजे बद्दी में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
उद्योग मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे बद्दी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसोरा माजरा के भवन का उद्घाटन करेंगे।
उद्योग मंत्री तदोपरांत दोपहर 12.15 बजे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नालागढ़ स्थित चौकीवाला में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करेंगे।
हर्षवर्द्धन चौहान तत्पश्चात दोपहर 12.30 बजे मेडिकल डिवाईस पार्क नालागढ़ का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 02.30 बजे पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय में बद्दी क्षेत्र में गैर-कानूनी खनन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

News Archives

Latest News