हरियाणा के सोलन पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Crime Solan

Dnewsnetwork

सोलन (Solan) पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी हरियाणा के पिंजौर से की है। पुलिस के अनुसार चोरी के आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी बालूगंज शिमला उम्र 23 वर्ष तथा अक्षय निवास टूटू शिमला उम्र 24 वर्ष को पिंजौर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार शामती निवासी नरेश कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह निजी ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उनके पास 5 मिक्सर मशीनें हैं। 14 फरवरी को ओच्छघाट में कार्य समाप्त करने के बाद वह मिक्सर मशीन तथा 06 लोहे के चैनल लेकर अपने घर धरांजटी जा रहे थे। मझगांव के समीप उनकी गाड़ी खराब हो गई, जिस पर उन्होंने मिक्सर मशीन व 06 लोहे के चैनल सड़क किनारे उतार दिए तथा वाहन की मरम्मत करवाने के लिए बाईपास सोलन चले गए। 14 व 16 फरवरी को जब यह ओच्छघाट गए, तब मिक्सर मशीन व 06 चैनल वहीं पर मौजूद थे, परंतु 17 फरवरी को जब वह कार्य देखने हेतु ओच्छघाट की ओर जा रहे थे, तो पाया कि मिक्सर मशीन में रखे 06 लोहे के चैनल चोरी हो चुके हैं। अज्ञात व्यक्ति 16-17 फरवरी की रात्रि में उक्त 06 लोहे के चैनल चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपए है। इस शिकायत पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं गहन जांच के आधार पर मामले में संलिप्त 02 आरोपियों अभिषेक तथा अक्षय को पिंजौर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। चोरी हुए 06 लोहे के चैनल भी बरामद कर लिए गए हैं । मामले में प्रयोग किए गए वाहन को भी जब्त करके कब्जे में ले लिया है। एस.पी. साई दत्तातरे बार्मा ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दोनों आरोपी पिंजौर से सामान छोड़ने के लिए सोलन आए थे तथा वापसी के समय सड़क किनारे रखे 06 लोहे के चैनलों को वाहन में लोड कर चोरी कर ले गए । जांच में यह भी पाया गया कि दोनों आरोपी मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं।

News Archives

Latest News