हरदीप बाबा को जान से मारने की धमकी

Crime Solan
DNN परवाणू 
कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरदीप बाबा को किसी ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने परवाणू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति व्यक्ति ने उन्हें फ़ोन किया और कहा कि तुमने मेरी गाडिय़ां तोड़ी है और ये मत सोचना कि हम डर जाएंगे। इस बार तो तू बच गया, लेकिन अगली बार तेरा पक्का काम करेंगे। तुझे छोड़ेेंगे नहीं हम या तो यूनियन छोड़कर यहां से चला जा। नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। ये मत सोजना हमारे लोग पुलिस में पेश हो गए, लेकिन अभी हम बाहर है। अपना इंतजाम कर ले। बावा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News