DNN सोलन
06 अगस्त आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एन.डी.आर.एफ इकाई नालागढ़ और ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल नालागढ़ के बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालागढ़ शहर में जागरूकता तिरंगा रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर और एनडीआफ के सहायक कमानडेंट सागर सिंह पाल की अगुवाई में रैली का आयोजन किया गया। रैली में एन.डी.आर.एफ के जवानो ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को 13 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया का आग्रह किया ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। रैली में लगभग 100 एन.डी.आर.एफ के जवानों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।















