हमले के 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी

Baddi + Doon Crime

डीएनएन बद्दी
शुक्रवार देर शाम बद्दी में पत्रकार पर हुए हमले की जांच में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्त में नहीं ले पाई है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 147 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। अभी तक मीडिया कर्मी पर हमला करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि नामजद आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों तक भी पुलिस पहुंच नहीं पाई है। इसके कारण प्रदेश भर में पत्रकारों का गस्सा फूटने लगा है। साथ ही पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है, क्योंकि मारपीट की घटना थाने के सामने ही हुई है।

पत्रकार पर हमला लोकतंत्र की हत्या: बाली
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष रोशन लाल बाली, महासचिव कुलदीप चंदेल, प्रदेश सचिव योगराज भाटिया ने कहा कि बद्दी में पुलिस थाने के बाहर पत्रकार पर हमला सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। जल्द ही एसोसिएशन मु यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर पूरे मामले को उठाएगी। रोशन लाल वाली ने कहा कि पुलिस प्रशासन पत्रकार को सुरक्षा प्रदान करे तथा सरकार जल्द पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष कानून बनाए। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार को न्याय नहीं मिला और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन होगा।

पंचायत प्रधान एसोसिएशन और प्रधानों ने की कड़े शब्दों में निंदा

पंचायत प्रधान एसोसिशएन नालागढ़ के प्रधान पोला राम चौधरी, संडोली के प्रधान भाग सिंह कुंडलस, बरोटीवाला के प्रधान राम रत्न चौधरी, नंदपुर के प्रधान लच्छी राम ठाकुर, मंधाला के प्रधान कुलतार मैहता, सूरजपुर के प्रधान मनमोहन पिंकी, पूर्व प्रधान लक्ष्मण दास चौधरी, पूर्व प्रधान करनैल सैणी, पूर्व प्रधान दलीप चंद, पूर्व प्रधान जीत राम ने कहा कि अगर दून में पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा तो फिर राम भरोसे है। पंचायत प्रधान एसोसिएशन और बीबीएन के समस्त प्रधानों ने मांग उठाई है कि इस हमले के दोषियों कार्रवाई की जाए और पत्रकार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

प्रदेश की जर्नलिस्ट यूनियनों ने भी जताया विरोध
राज्य पत्रकार महासंघ के प्रधान जय कुमार, नार्थ इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान धनेश गौतम ने कहा कि पत्रकार ओम शर्मा पर पुलिस थाने के बाहर हमला निंदनीय है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पुलिस को दोषियों के खिलाफ स त कार्रवाई के निर्देश मु यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिए जाने चाहिए।

तहसीलदार के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

बद्दी में पत्रकार हुए हमले की दून पत्रकार संघ, प्रैस क्लब बद्दी, हिमाचल जर्नलिस्ट यूनियन, प्रैस क्लब नालागढ़, बीबीएन प्रैस क्लब ने कड़े शब्दों में निंदा की। पत्रकार संघों ने इस मामले में तहसीलदार बद्दी के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन भेजा और मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। दून पत्रकार संघ के प्रधान संजीव बस्सी, वरिष्ठ उपप्रधान जसविंद्र ठाकुर, प्रैस क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, महासचिव रिषी ठाकुर, पत्रकार योगराज भाटिया, किशोर ठाकुर, पोला राम चौधरी, अदित्य चड्डा, मुकेश शर्मा, शिव बैंसल, जगत बैंस, पंकज कौशल ने कहा कि यह पत्रकार पर हीं बल्कि मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के बाहर घटी यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।

News Archives

Latest News