DNN सोलन
कसौली हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि वह घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर के पास ही डंगे के नीचे जाकर छुप गया था। वृंदावन से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने उससे हत्या में प्रयोग की गई रिवाल्वर भी बरामद की। ASP शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उसके द्वारा हत्या में प्रयोग की गई रिवाल्वर बरामद कर ली है। यह बात यह रही कि गोली कांड के बाद पुलिस आरोपी को जंगल में ढुंढती रही, लेकिन वह अपने घर के पास ही जाकर छुप गया। यहीं पर एक डंगे के अंदर उसने अपनी रिवाल्वर भी छुपाई। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है।


















