हत्या के मामले में दिल्ली से 6 युवक गिरफ्तार, सोलन लाए जा रहे हैं सभी आरोपी

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के परमाणु में क्रेन चालक को खाई में फेंक कर की गई उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस मामले में 6 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद इन आरोपियों को परमाणु लाया जा रहा है। आज शाम तक सभी आरोपी यहां पहुंच जाएंगे। सोलन जिला पुलिस के कार्यवाहक एसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मामले से जुड़े छह आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जिन्हें सोलन लाया जा रहा है। उनसे पूछताछ के बाद ही आगामी जानकारी दी जा सकेगी।
गौर रहे कि सोमवार की रात को दिल्ली के कुछ युवकों का वाहन परमाणु के नजदीक खराब हो गया। जिसे दिल्ली तक पहुंचाने के लिए उन्होंने एक क्रेन को किराए पर लिया। परवाणू से निकलते ही कुछ दूरी पर तेज बारिश होने लगी और क्रेन चालक ने जब वाइपर व लाइट जलाई तो वह काम नहीं कर रही थी जिसके चलते उसने युवकों से कहा कि वह सुबह के समय उन्हें दिल्ली छोड़ देगा लेकिन इसी बात को लेकर युवकों व क्रेन चालक मदनलाल के बीच विवाद हो गया और आरोपी युवकों ने मारपीट के बाद उसे सड़क से नीचे फेंक दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में परमाणु पुलिस की विभिन्न टीमें दिल्ली पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने हत्या के इस मामले में 6 लोगों को पकड़ा है जिन्हें परमाणु लाया जा रहा है।

News Archives

Latest News