हत्या करने के बाद दबाने जा रहा था शव ग्रामीणों को हुआ शक पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Crime Solan

हत्या कर बच्चों को दबाने जा रहा था आरोपी पहुंच गई पुलिस

Dnewsnetwork

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सौतेले बाप ने ढाई वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी और इस बात का किसी को पता ना चले इसके लिए वह बच्चे का शव दबाने के लिए चल दिया, लेकिन लोगों ने मुस्तादी दिखाते हुए शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची जांच में खुलासा हुआ कि बच्चों की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोलन के पास बालूघाटी निवासी राज बहादुर ने अपने ढाई वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी सौतेला बाप था जब वो अपने बेटे को दबाने जा रहा था तो लोगो ने उसे देख लिया लोगो को उस पर शक हुआ कि वो किसी को भी जानकारी दिए बिना इस बात को अंजाम देने जा रहा है। लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर मामले की तफ़तीश शुरू कर दी जब पुलिस ने पोस्टमाटम करवाया तो पता चला की बच्चे की हत्या की गई है। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी सोतेले बाप राज बहादूर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी  साइ दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News