सड़क सुविधा से जुड़ेगा आनी का तेशन व दोगरी गाँव

Kullu Politics
DNN आनी  (चमन)
विकास आनी की कुंगश पंचायत के अंतर्गत सीमावर्ती गाँव तेशन और दोगरी अब जल्द ही सड़क जैसी मूलभूत सुबिधा से जुड़ सकेंगे।सरकार ने इन गाँव को पंचायत कनेटिविटी के तहत सड़क निर्माण की मंजूरी प्रदान की है। मंगलवार को पंचायत के माध्यम से लगभग 5 लाख रु की लागत से बनने बाली किरण बाजार से तेशन, ढाई किमी लम्बी सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए आनी विधानसभा क्षेत्र के बिधायक किशोरीलाल सागर ने  भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का बिधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर तेशन व आयोजित एक जनसभा में बिधायक किशोरीलाल सागर ने स्थानीय ग्रामीणों को इस सड़क के निर्माण  की बधाई देते हुए कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती है, और इस दिशा में वर्तमान भाजपा सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है।
          उन्होंने कहा कि प्रदेश के  युवा, कर्मठ मुख्यमंत्री जय राम के कुशल एवं प्रगतिशील नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हो रहा है, जिसमे मुख्यमंत्री महोदय ने आनी में प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आनी  को सरकार बनने के प्रारम्भ में ही विकास की कईं सौगाते दी हैं, जो निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री की कृपा से ही पूरे आनी विधानसभा  क्षेत्र को राष्ट्रीय उच्च मार्ग से जोड़ने के लिए 144 किमी लम्बे एनएच मार्ग को केंद्र सरकार की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है।जबकि केंद्र से ही प्रदेश  सरकार को विकास के लिये मात्र 10 माह में 9 हजार करोड़ रु की राशि प्राप्त हुई है।विधायक ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नही आएगी। उन्होंने लोगों से आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन देने का आहवान किया। उन्होंने इस मौके पर तेशन गाँव तक सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बिधायक निधि से 2 लाख रु की अतिरिक्त राशि और तेशन गाँव स्थित माता शुपडी की मंदिर सराएँ निर्माण के लिये एक लाख रु की राशि देने की घोषणा की।
           विधायक किशोरीलाल सागर ने इस दौरान  कुंगश पंचायत के ही  गांव  दोगरी को  सड़क सुबिधा से जोड़ने के लिये दोगरीमोड से दोगरी ढाई किमी लम्बी सड़क का भी भूमिपूजन कर इसके निर्माण कार्य का बिधिवत शुभारंभ किया।  इस दौरान दोनों जनसभाओ में एपीएमसी कुल्लू एवम लाहौल स्पीति के चेयरमैन तथा भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने भी लोगों के बीच वर्तमान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

News Archives

Latest News