सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से : DC

Others Solan

DNN सोलन

14 जनवरी। प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
के.सी. चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य जन-जन को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न नियमों के साथ-साथ सुरक्षित वाहन चालन के सम्बन्ध में जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यून किया जा सके।
जिला सोलन में अभियान का शुभारम्भ 18 जनवरी को ठोडो मैदान से मोटर साईकिल रैली को फ्लैग ऑफ कर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर आमजन को जागरूक करने एवं सुरक्षित यात्रा के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेश सिंघा ने अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट एवं कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डाॅ. मनप्रीत सन्धूू सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे।

News Archives

Latest News