DNN नाहन14 अगस्त। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत शुक्रवार दोपहर को जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम स्वास्थ्य मंत्री ने डा. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जहां मेडिकल काॅलेज के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लिया, वहीं मेडिकल काॅलेज के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल सहित प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल काॅलेज का भवन जल्द से जल्द बनकर तैयार हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल ने कहा कि जिला सिरमौर के लिए मेडिकल काॅलेज एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल काॅलेज के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की जा सके, इसके लिए आरकेएस की बैठक भी रखी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल काॅलेज को लेकर डिटेल में प्रेजेंटेंशन होने वाली है। मेडिकल काॅलेज की साइट का विजीट किया गया है और इसके अन्य पक्षों को भी जानने का प्रयास किया जाएगा।

डा. राजीव सहजल ने कहा कि कार्य की प्रगति हेतू तुरंत एक बैठक निर्माण कार्य में लगी सीपीडब्ल्यू कंपनी के अधिकारियों सहित प्रशासन के साथ भी बैठक की जानी है, जिसके अब तक के कार्य की समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि तय समयावधि के अंदर यह मेडिकल काॅलेज बनकर तैयार हो जाए, ताकि समस्त जिला सिरमौर वासियों को इसकी सुविधा मिल सके और यहां से डाक्टर बनकर निकले और आगे प्रदेश की सेवा कर सकें। साथ ही एमबीबीएस के छात्रों के साथ-साथ रोगियों को भी पूरी सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। इससे पूर्व नाहन के सर्किट हाउस में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल का स्थानीय विधायक डा. राजीव बिंदल सहित अन्य भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।