स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के जिले का बिगड़ा स्‍वास्‍थ्‍य, प्रदेश में भी हालत खराब: शैलेंद्र गुप्‍ता

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

1 मई। शिमला संसदीय सीट के भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता का आरोप है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा धनी राम शांडिल के गृह जिला सोलन में ही स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं हांफी हैं। परवाणू में डायरिया बेकाबू हो चुका है। कागजों में इस जलजनित रोग की चपेट में पांच सौ के करीब लोग आ चुके हैं। लेकिन स्थिति भयावी है। हजारों लोग डायिरया की चपेट में हैं। बहुत से लोग प्राइवेट क्लीनिक में अपना इलाज करवा रहे हैं महामहिम राज्‍यपाल जी तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चिंता जता चुके हैं। लेकिन सत्‍ता का सुख देने वाली कुर्सी पर बैठे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को जनता की परेशानियां समझ नहीं आ रही। व्‍यवस्‍था पर कमजोर पकड़ के चलते अब प्रदेश में भी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं हांफने लगी हैं। आलम यह है कि अस्‍पतालों में दवाओं का टोटा चल रहा है। ग्‍लूकोज की छोटी बोतल तक खत्‍म है। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की आंखों के आगे चुनावी पट्टी बंधी हुई है। उन्‍हें सत्‍ता का सुख तो दिख रहा है, लेकिन जनता का दुख नहीं दिख रहा। उधर, स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं कसौली के विधायक विनोद सुल्‍तानपुरी भी डायिरया की चिंताजनक स्थिति से वाक्फि नहीं है। शैलेद्र ने कहा सोलन अस्‍पताल में आंखों की सर्जरी की फेकोमशीन खरीदी नहीं गई। नकारा सरकार का यह हाल है कि 2 साल पहले से 40 लाख रुपए जमा है, लेकिन मशीन नहीं लगी।यह मशीन आंखों की सर्जरी के लिए उपयोगी मशीन है जिससे ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों को अधिक लाभ होता है।ग्लूकोज की छोटी बोतल में प्रदेश के अस्‍पतालों में खत्‍म है। मंत्री को कोई चिंता नहीं। ऐसे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और झूठी नकारा सरकार ने जनता और उम्‍मीद कर भी सकती है। कांग्रेस को जनता इन चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी। विधानसभा उपचुनावों और लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।

News Archives

Latest News