स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 48 घण्टों के लिए अस्पताल किया सील

Kasauli Others Solan
DNN धर्मपुर
10 सितंबर। जिला में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने लग गया है। बुधवार जिला में कोरोना विस्फोट के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ने लगी है। धर्मपुर में भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आगामी आदेशों तक के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर को एहतिहातन सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर कार्य करने वाली एक स्वास्थ्य कर्मी बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में दो दिन जबकि सीएमओ ऑफिस सोलन में यह स्वास्थ्य कर्मी चार दिन कार्य करती है। इस स्वास्थ्य कर्मी के बीते दिनों सोलन से सैम्पल लेकर जांच के लिए सीआर आई कसौली भेजे गए थे। जहां से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
इसके चलते एहतिहातन सामुदायिक स्वास्थ्य धर्मपुर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य कर्मी के सम्पर्क में आने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी होम क्वारनटाइ किया गया है और जल्द स्वास्थ्य विभाग की इन के भी सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजेगा।  अस्पताल सील करने के पश्चात पुरे अस्पताल को सेनेटाइज़ किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अमित रंजन तलवार का कहना है कि बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आई स्वास्थ्य कर्मी के बाद सम्पर्क में आए अन्य लोगों को होम क्वारन टाइन किया गया है। अस्पताल को पूरी तरह सेनेटाइज करवा दिया गया है। ऐसे में अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 48 घण्टे के लिए सील किया गया है।

News Archives

Latest News