DNN धर्मशाला
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्थानीय उद्यम को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना शुरू की है। वर्तमान वित्त वर्ष में इस योजना के लिए 80 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। योजना के तहत प्रदेश के 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को उद्योगों में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर संयंत्र एवं मशीनरी खरीद पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। वहीं महिलाओं एवं युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश पर 30 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। किशन कपूर आज ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र कोतवाली बाजार में आयोजित जनशिकायत कार्यक्रम में लोगों का सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी।
धर्मशाला का योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास है प्रतिबद्धता
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए वे उनकी आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप धर्मशाला में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 कल्याणकारी योजनाओं का बजट में प्रावधान किया है, इनको मिशन के रूप में धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इनके आरम्भ होने से प्रदेश में विकास की नई शुरूआत होगी और प्रदेश के सभी लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र विकास की नई बुलंदियों की ओर बढ़ रहा है।
कपूर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री आर्शीवाद योजना शुरू की गई है । इस योजनाके तहत चिकित्सा संस्थान में प्रसव कराने पर दी जाने वाली 700 रुपये की राशि के अतिरिक्त अस्पताल में जन्में सभी नवजात शिशुओं को 1500 रुपये मूल्य की ‘‘नव आगंतुक किट’’ भी दी जाएगी। इस प्रयोजन के लिए 15 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान रखा गया है।















