स्वयंसेवी संस्थाएं अपने स्तर पर न बांटे राशन

Kangra Others

DNN धर्मशाला

उपमंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने आज यहां बताया कि उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं अपने स्तर पर राशन इत्यादि वितरण का कार्य नहीं करें इससे सामाजिक दूरी का नियम टूट सकता है इसलिए सभी से अनुरोध है कि घरों में रहें और बाहर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि गरीब, निर्धन तथा झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन की आपूर्ति करने के लिए  जिला में हंगर लाइन आरंभ की गई है। ऐसे गरीब तथा मजदूर लोग जिनके पास राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं है वे इस हंगर लाइफ लाइन में दिए गए नंबरों से संपर्क कर सकते हैं ताकि उनको राशन उपलब्ध करवाया जा सके।

News Archives

Latest News