स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा पुलिस ने मारा छापा 17 लड़कियां रेस्क्यू

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork बद्दी
बद्दी क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का अवैध धंधे का भंडाफोड़ बद्दी पुलिस ने किया है और 17 लड़कियों को मामले में रेस्क्यू किया गया है।
पुलिस जिला बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को लेकर बद्दी पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने मामले का भंडाफोड़ करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा एक सुनियोजित अभियान के तहत बद्दी के दावत चौक के पास स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान चारों स्पा सेंटरों से 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
उक्त सभी स्पा सेंटरों से संबंधित 6 अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3 व धारा 4 के अंतर्गत पुलिस थाना बद्दी में कुल 4 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं तथा मामलों में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

News Archives

Latest News