DNN बद्दी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत किशनपुरा में स्थानीय युवकों द्वारा स्क्रैप के काम को लेकर कंपनी के सीईओ को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रघु राघव ने बताया कि वह किशनपुरा स्थित एल्डर लैब लिमिटेड में सीईओ के पद पर कार्यरत है। तभी कंपनी के गेट पर शेखर व शम्मी आए और जबरन कंपनी में घुसने की कोशिश करने लगे। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोका और कहा कि फोन पर साहब से बात करके आप अंदर चले जाना। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड ने उनसे फोन पर बात करवाई तो शेखर ने कहा कि उन्हें कंपनी में स्क्रैप का काम चाहिए। जिस पर उसने जबाब दिया कि उनका पहले ही किसी अन्य फर्म के साथ तीन साल का एग्रीमेंट है। जिस पर शेखर ने जबाब दिया कि एग्रीमेंट तोड़ दो और उनके साथ नया एग्रीमेंट कर लो। तब रघु राघव ने कहा कि यह संभव नहीं है, जिस पर शेखर ने जबाब दिया कि सीधी तरह से काम दे दो नहीं तो उन्हें ऊंगली टेड़ी भी करनी आती है। जिस पर शेखर ने उसके साथ गाली गलौच किया और गेट के अंदर व बाहर देख लेने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताय कि पुलिस ने कंपनी के सीईओ की शिकायत पर युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34 व 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















