स्कूल में हुई चोरी पुलिस ने किया मामला दर्ज

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट के ध्यारी घाट स्थित एक स्कूल में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। इस दौरान चोर स्कूल से गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन लेकर कर फरार हो गए। स्कूल की प्रभारी द्वारा इस संबंध में कंडाघाट थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मंगलवार सुबह घटना का पता तब चला जब रोज की तरह स्टाफ के सदस्य स्कूल पहुंचे।
स्कूल की प्रभारी सीमा सेन ने बताया कि चोर स्कूल से गैस सिलेंडर, चूल्हा सहित खाने बनाने के बर्तन जिनमे कड़ाई, ढोने, थालिया, चम्मच, चुरा कर ले गए है। सीमा सेन ने बताया कि इस से पहले इस स्कूल में चार बार चोरी हो चुकी है। वहीं थाना प्रभारी कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद कंडाघाट पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News