सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो पर शिमला पुलिस सख्त, मामला दर्ज

Crime Shimla

DNEWSNETWORK
शिमला, 19 मई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्टंट वीडियो को गंभीरता से लेते हुए Shimla Police ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस थाना शिमला वेस्ट में अभियोग संख्या 93/26 दर्ज किया गया है।
एसपी शिमला Gaurav Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वीडियो “Paul Bawa” नामक फेसबुक आईडी से अपलोड की गई थी। वीडियो में दो मोटरसाइकिल चालक एनएच-05 पर 103 टनल से टूटीकंडी बाईफरकेशन की ओर जाते हुए तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से बाइक चलाते नजर आए।
पुलिस के अनुसार वीडियो में एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के दिखाई दी, जबकि वीडियो बना रहा चालक भी लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दूसरे बाइक चालक को ओवरटेक और स्टंट करने के लिए उकसाता हुआ पाया गया। दोनों युवकों द्वारा सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर न केवल अपनी बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी जोखिम में डाली गई।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125 के अंतर्गत पाया गया, जिसके आधार पर पुलिस थाना शिमला वेस्ट में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिला शिमला पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट, तेज रफ्तारी और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News