अर्की में पंचायत चुनावों के बहिष्कार का एलान

Arki Others Politics

Dnewsnetwork

अर्की की सारमा पंचायत के पांच गांच के लोगों द्वारा गठित की गई श्री पांच पाण्डव ग्राम सुधार सभा बाण ने पंचायत चुनावों के बहिष्कार का एलान कर दिया है। पंचायत के अस्तित्व में आने के 40 साल बाद भी यहां के कुछ गांव के लोग मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने पर सभा के सदस्य पंचायत प्रतिनिधियों से नाराज हैं ऐसे में वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना चुके हैं सभा के सदस्यों का कहना है कि उनके गांव में अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं है और बार-बार पंचायत प्रतिनिधि यहां की जनता की वोटिंग लेकर चुनाव में जीत तो दर्ज कर रहे हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं कर पाए हैं ऐसे में इस बार क्षेत्र के लोगों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया है।
सभा के प्रधान बालक राम शर्मा, सचिव पदम शर्मा कोषाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि उनकी सभा कई बार
ग्राम सुधार सभाओं में कई बार जन्म प्रतिनिधियों पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्र की हालत सुधारने की मांग कर चुकी है लेकिन इस दिशा में अभी तक कुछ नहीं हो पाया है यहां पर पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की हालत करता है बरसात में यहां पर भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो जाती है और लोगों को अपने स्तर पर ही सड़कों को खुलवानी पड़ती है पेयजल सिंचाई जल की व्यवस्था करने के लिए भी यहां पर कुछ बड़ा कदम नहीं उठाया गया है। यह पंचायत निर्विरोध भी चुनी गई और सरकार से यहां के विकास के लिए अतिरिक्त पैसा भी मिला लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर कुछ गांव की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है यही कारण है कि इस बार पंचायत चुनाव में संस्था के 100 से अधिक लोगों ने बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया है कि वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे क्योंकि पंचायत प्रतिनिधि बनने के बाद लोगों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

News Archives

Latest News