सोलन से ये बच्चे भी पहुंचे टीवी शो में

Himachal News

DNN सोलन
सोलन के बाल कलाकार छोटे पर्दे पर लगातार अपनी दमदार उपस्थिति दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब नेशनल टीवी स्क्रीन पर शुरू होने वाले जीटीवी के तीसरे रियल्टी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में चार बच्चे अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाएंगे। चंडीगढ़ और दिल्ली के राउंड पार करते हुए सोलन के सोहम, गर्वित, निवेदिता मोड़का व एंजेल ठाकुर का चयन अब मुंबई के स्टूडियो राउंड के लिए हुआ है।

मुंबई राउंड की तैयारियों में जुटे बच्चे
जीटीवी के रियल्टी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ सीजन-3 में का पहला ऑडशिन 4 मई को चंडीगढ़ में हुआ था। यहां से सोलन के 5 बच्चों का चयन दिल्ली राउंड के लिए हुआ। दिल्ली राउंड 7 व 8 मई 2018 को हुआ। यहां उत्तरी भारत के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए सोलन के 4 नन्हें कलाकारों ने मुंबई स्टूडियो राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की है। अब चारों बच्चे अपने एक्टिंग गुरू रमन रघुवंशी के मार्गदर्शन में मुंबई राउंड की तैयारियों में जुटे हैं। मई माह के अंतिम सप्ताह में इन बच्चों का स्टूडियो राउंड होगा, जिसके लिए वह अभी से खूब पसीना बहा रहे हैं।

ये हैं सोलन के चार ड्रामेबाज
सोलन के कोटलानाला निवासी 10 वर्षीय सोहम यहां के सेंट ल्यूक्स स्कूल का छात्र है और उसे एक्टिंग का शौक है। सोनी टीवी के रियल्टी शो सबसे बड़ा कलाकार में सोहम दिल्ली राउंड तक पहुंचा था, लेकिन इस बार उसका मुंबई जाने का सपना पूरा होगा। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है। सोलन के रबौण निवासी 7 वर्षीय गर्वित यहां केके ब्लॉसम स्कूल रबौण का छात्र है। एक्टिंग में रूची होने के चलते वह सोनी टीवी के रियल्टी शो सबसे बड़ा कलाकार में गर्वित दिल्ली राउंड तक पहुंचा था। इस बार वह इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ सीजन-3 में मुंबई स्टूडियो राउंड में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाएगा। सोलन शहर की 8 वर्षीय निवेदिता मोड़का यहां के एमआरएडीवी स्कूल की छात्रा है। सोनी टीवी के रियल्टी शो सबसे बड़ा कलाकार में निवेदिता मोड़का का चयन देहरादून से मुंबई राउंड के लिए हुआ था, लेकिन वह मुंबई राउंड में भाग नहीं ले पाई थी। इस बार निवेदिता का मुंबई में एक्टिंग करने का सपना पूरा होगा। सोलन की मधुबन कालोनी निवासी 10 वर्षीय एंजेल ठाकुर यहां के एमआरएडीवी स्कूल की छात्रा है। 10 दिनों की तैयारी में ही एंजेल ने चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया और उसका चयन दिल्ली राउंड के लिए हुआ। अब दिल्ली राउंड पार करके वह मुंबई में स्टूडियो राउंड की तैयारियों में जुटी है। एंजेल का प्रयास रहेगा कि वह अपने दमदार अभिनय से सबका मनोरंजन करें।

क्या कहना है इनके एक्टिंग गुरू का
ये चारों बच्चे यहां रमन रघुवंशी से एक्टिंग के टिप्स लेते हैं। रमन ने बताया कि अब ये बच्चे स्टूडियो राउंड, एलीमिनेशन राउंड व मेगा राउंड के लिए मेहनत करेंगे। जजों की टीम ने बच्चों के कांसेप्ट्स व अभिनय की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि गर्वित व निवेदिता को कॉमेडी एक्ट व सोहम को इमोशनल व एंजेल को हॉरर एक्ट के लिए सराहना मिली। रमन का कहना कि अभिनय जीवन है और जीवन अभिनय है। यह साधन नहीं साधना है, जो साधना करेगा सफलता उसका वरण आवश्य करेगी। रमन रघुवंशी ने बताया कि इसी शो के सीजन-2 के उन्होंने सबसे पहले सोलन की ट्विंकल शर्मा को कांसेप्ट व प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया था तो ट्विंकल ने टॉप 8 में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। वर्ष 2017 में सोनी टीवी सबसे बड़ा कलाकार में सलेक्ट हुए 3 बच्चों में से कृष ठाकुर ने माइम एक्ट कर वाहवाही लूटी थी व रवीना टंडन से माइम किंग का स मान लिया था। कृष आजकल मुंबई में टीवी सीरियल में काम कर रहा है।

 

News Archives

Latest News