
DNN सोलन (पूजा वर्मा)
सोलन के चंबाघाट स्थित दीपक इंडस्ट्री से 150 बोरी गेहूं की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि अजय साहनी निवासी पुरानी SISI बिल्डिग चम्बाघाट ने शिकायत की हैं कि 6 अप्रैल को जब यह दिन के समय दीपक इन्डस्ट्री कार्यालय में गया तो इन्हे संतोष कुमार उर्फ शोकि ने बतलाया कि की रात को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सड़क के किनारे रखी गेंहू के कुछ बोरी चोरी करके ले गए है और उसने बतलाया कि गेंहू की प्लास्टिक की बोरियों के साथ रखे जूट की 180 बोरियों में से करीब 150 बोरी चोरी हुए है । इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सोलन में अभियोग धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता में पंजीकृत किया। जाँच में अमनदीप निवासी नालागढ व नरेन्द्र कुमार निवासी रामशहर को गिरफ्तार किया हैं ।
















