DNN सोलन
सोलन स्थित सेब मंडी में सेब कारोबार बारिश के चलते बंद कर दिया गया है। मंडी समिति ने यह आदेश भारी बारिश को देखते हुए दिए है। साथ ही मंडी के सामने बने शैडों को भी खाली करने के निर्देश दिए गए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। मंडी में कार्यरत सभी व्यापारियों व आढ़तियों को सूचित किया गया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है और अभी 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही है, जिसके चलते यहां सेब व्यापार को तुरंत बंद कर दिया जाए।
यहां आप को बता दे कि जिस स्थान पर सेब मंडी लगती है वह मिट्टी डालकर तैयार किया गया है। ऐसे में भारी बारिश के कारण मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। ऐसे में यहां पर गाडिय़ां फंस रही है। साथ ही इस स्थान के धंसने की संभावना भी है। मौसम सामान्य होने पर दोबारा यहां पर कारोबार शुरू हो जाएगा।















