DNN सोलन ब्यूरो
18 दिसंबर। जिला सोलन में लगातार कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को भी जिला सोलन में कोरोना वायरस के नए 42 मामलें आए है। इनमे अधिकतर मामलें सोलन व अर्की क्षेत्र के है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 561 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे से सीआरआई कसौली में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 190 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे से 29 सैम्पल पॉजिटिव, 111 सैम्पल नेगेटिव व 30 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
ट्रुनेट के जरिए भी जिला में 01 सैम्पल जांचा गया है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी तरह रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 370 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 13 सैम्पल पॉजिटिव, 352 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिला में शुक्रवार को 25 पुरुष व 17 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। इनमे सोलन के 14, बद्दी का 01, नालागढ़ के 02, एमएमयू के 06, अर्की के 12, कंडाघाट का 01, रामशहर के 02, धर्मपुर के 02, कसौली का 01 व सायरी का 01 मामला है। कैटेगिरी के अनुसार आईएलआई के 25, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 05, गर्भवती महिला 01,वालंटियर 08, ट्रेवलर्स 02 व फ्लू का 01 मामला है।















