सोलन शहर कांग्रेस ने की अपनी नई टीम की घोषणा

Politics Solan
DNN सोलन
शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद ने लंबी मथापची के उपरांत आखिर अपनी टीम को मैदान में उतार ही दिया है। शहरी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर पार्टी का कार्यकत्र्ता पिछले काफी समय से इंतजार में था। सूद ने अपनी टीम में 10 उपाध्यक्ष,12 महासचिव और 16 सचिव बनाए हैं।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से स्वीकृति लेने के बाद उक्त नियुक्तियों को लेकर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इसमें सुरेंद्र बेहल, भूषण कुमार, विजय ठाकुर, विनय गोयल, नीरज गुप्ता, रजत थापा, जितेंद्र पिजार, विजय पुरी, विनय भगनाल और अश्विनी बत्तरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार जिया लाल, परमिंद्र धीमान , सचिन ग्रोवर, संदीप नेगी, उमेश, रंजय, विक्रम ठाकुर, मनीष मारवाह, मीनाक्षी, पूनम, किरण तथा अशोक की शहरी कांग्रेस के महासचिव पद पर ताजपोशी की गई है। जबकि मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। 
इसी तरह भानुप्रताप, सुनीता, मनीष सेठी, मोह मद अनवर मयंक मित्तल,परमिंद्र,कमल किशोर, परमिंद्र, ईश्वर दत्ता,लीना देवी,शैल्जा,सपना,आदित्य,वेद प्रकाश,मंजूर व यजु पंत को सचिव बनाया गया है। धर्मेंद्र सिंह,महेंद्र,रवि,विनित,विकास व रमन मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदीप को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। उधर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने कहा कि उक्त सभी नियुक्तियां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से विस्तारपूर्वक चर्चा करने के बाद ही  की गई है। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मान्य होगी।

News Archives

Latest News