DNN सोलन
सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों की अनुबंध आधार पर 06 पदों पर भर्ती की अधिसूचना को प्रदेश सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य अरण्यपाल सोलन हर्षवर्धन कथूरिया ने दी।
हर्षवर्धन कथूरिया ने कहा कि इन 06 पदों पर भर्ती के एिल 26 अक्तूबर, 2019 को विभिन्न समाचार पत्रों तथा वन विभाग की वैबसाईट में प्रकाशिता विज्ञापन द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। भर्ती के लिए पुनः आवेदन नए नियमों के आधार पर आमंत्रित किए जाएंगे। इसकी सूचना समाचार पत्रों तथा विभाग की वैबसाईट https://hpforest.nic.in के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।