सोलन में रविवार को 7 मामले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 822 

Others Solan
DNN  सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
09 अगस्त। जिला सोलन में रविवार का दिन भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं रहा है। जिला में रविवार को सात कोरोन वायरस के मामले आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में रविवार को सात कोरोना वायरस के मामले आए है। उन्होंने बताया कि जिला से शनिवार को कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 30 सैम्पल अंडर प्रोसेस थे। जिसकी रिपोर्ट रविवार शाम करीब पांच बजे जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इन 30 सैम्पलों में सात सैम्पल कोरोण पॉजिटिव जबकि जबकि अन्य सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कहां कितने मामले
जिला में रविवार को  आए सात कोरोना मामलों में एक मामला सोलन शहर के समीप, एक मामला अर्की, 3 मामले नालागढ़ व दो मामले बद्दी में पॉजिटिव आए है। बताया जा रहा है कि सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारन टाइन किए गए थे।
सोलन में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 822 
जिला सोलन में संक्रमित मरीजों की संख्या 822 पहुंच गई है। हालांकि, एक्टिव केस जिला में 354 है और जिला में अभी तक 468 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज इस वायरस को मात दे चुके है और रिकवर हो गए है शनिवार और रविवार को भी एक बड़ी संख्या में कोरोना वायरस को मात दी है।

News Archives

Latest News