DNN सोलन
सोलन पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से 4 किलों के करीब भुक्की बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार को रोका और उसे चैक किया। यह कार जाबली की तरफ से सोलन की ओर आ रही थी। जिसे पुलिस टीम ने शमलेच के नजदीक रोककर गाड़ी को चैक किया। चालक से पूछने पर उसने पुलिस टीम को अपना नाम महीपाल निवासी हरियाणा बताया । गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 4 किलो 200 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















