DNN सोलन, 3 सितंबर
सोलन के बाईपास में एक महिला के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है । जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि उसके पति ने ही इस महिला की हत्या करके उसके शव को तिरपाल के नीचे छुपा दिया था। इस मामले में पुलिस ने पाया कि सुरेन्द्र ने अपनी पत्नि पारो की हत्या करने के उपरान्त लाश को सब्जी मण्डी के साथ निचली तरफ ढलान में पत्थरों के साथ तिरपाल के नीचे छुपाकर रखा था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गत दिवस बाईपास पर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था। जांच के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।















