सोलन में दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई 37 के चालान

Crime Others Solan

DNN सोलन

सोलन शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर शुक्रवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने 37 दुकानदारों के चालान किए जिन्होंने अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रखा हुआ था। टीम ने मौके पर 22500 रुपए जुर्माना भी वसूला है। आपको बता दें कि सोलन शहर के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बनी हुई है आपको बता दें कि सोलन शहर में कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रखा गया है। जबकि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को अपने परिसर के भीतर ही अच्छी तरह से सजा रखा है। ऐसे में दुकान का सामान सड़क पर रखने वाले दुकानदारों के कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है।

यह पहला मौका है कि नगर निगम ने 37 दुकानदारों के चालान करके इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर प्रियंका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान कर के मौके पर 22500 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

News Archives

Latest News