DNN सोलन
सोलन पुलिस की चिट्टा सेवन करने वालों व तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने शामती काली माता मंदिर के नजदीक 2 युवकों हैरोइन चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सदर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार को सूचना मिली कि काली माता मंदिर के पास दो युवक बैंच पर बैठे है और इनके पास मादक पदार्थ/हेरोईन होने की आशंका है।
इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर छापामारी करके बैंच पर बैठे लड़के पीयूष सेवल निवासी नैनाटिक्कर व सुमित कुमार निवासी किन्नौर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पीयूष पैंट की बाई जेब से 7.11 ग्राम व सुमित कुमार की पैंट की जेब से 4.08 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।


















