DNN सोलन (श्वेता)
सोलन सदर पुलिस ने कोटलानाला में एक कमरे में छापा माकर कुछ लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें 3 युवतियां व 1 युवक शामिल है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस ने यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती इस क्षेत्र में चिट्टा बेच रही है।
इस सूचना पर पुलिस ने युवती के कमरे में छापा मारा और वहां पर से चिट्टा सहित अन्य चीजे बरामद की। उन्होंने बताया कि जिस समय पुलिस ने कमरे में छापा मारा उस समय वहां पर 2 अन्य युवतियां व एक युवक भी मौजूद था। यह लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने कमरे के फर्श पर बिछाए गद्दों के ऊपर रखे तकिए के नीचे एक स्टील का चम्मच जोकि नीचे जला हुआ था, एक लाइटर, एक डिस्पोजल सिरिंज व 2.69 ग्राम हैरोईन बरामद हुई । एएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने काजल, मेघा, अंजू ऊर्फ अवनी व जसवीर सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
















