सोलन में चरस के साथ एक ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने गश्त के दौरान जौनाजी रोड पर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को चेक करने पर उसके पास से 70 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान संदेह के आधार पर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने चेक किया तो उसके पास से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बलदेव उम्र 37 के तौर पर हुई है जो सोलन का रहने वाला है।

News Archives

Latest News