सोलन में कांग्रेसी करेगी राजेंद्र राणा का भव्य स्वागत

Politics Solan

DNN सोलन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान राजेंद्र राणा बुधवार को सोलन का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान सोलन पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3 : 30 बजे उनका भव्य स्वागत करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता अमन सेठी ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक राजेंद्र राणा को हाल ही में कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। जिसके बाद वे पहली बार सोलन आ रहे हैं ऐसे में सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा।

News Archives

Latest News