DNN सोलन
09 मई। सोलन में कांग्रेस ने पुलिस भर्ती में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेसी सोलन के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए पुराने बस स्टैंड तक गए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है लगभग सभी भर्तियों में धांधली आ सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में हुई धांधली हिमाचल प्रदेश के 74000 युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि 17 मई को सोलन में इसी मुद्दे को लेकर जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।















