सोलन में कट सकते हैं 203 बिजली के कनेक्शन यह है वजह

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने जनवरी माह में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता आर. विदुर ने दी।
उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शन की कुल संख्या 203 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 29,07,583 रुपए है। इनमें 84 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 07,12,085 रुपए है। कुल उपभोक्ताओं में से 92 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 11,53,998 रुपए है। अन्य 27 उपभोक्ताओं की राशि 10,41,500 रुपए है।
उन्होंने कहा कि 24 फरवरी, 2020 को एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) और एक काउंटर ब्रूरी में लगाया जाएगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि अपने बिजली बिल जमा करवाने के साथ-साथ वे अपने मोबाईल नम्बर भी कार्यालय में दर्ज करवा दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल उपभेाक्ता आईडी के माध्यम से पेटीएम, एमाजाॅन, गूगल-पे, भीम ऐप, फोन पे तथा विद्युत बोर्ड की वैबसाईट  पर भी जमा करवा सकते हैं।

News Archives

Latest News