DNN सोलन
सोलन के जौणाजी रोड पर लायन्स कोटा गांव में एक कच्चा मकान गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों व मकान मालिक द्वारा मकान के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गांव लायन्स कोटला में जगदीप ठाकुर के पास दो नेपाली मूल के लोग खेतों में कार्य करते थे जो की एक कच्चे मकान में रहते थे बुधवार सुबह 4 बजे अचानक मकान की छत गिर गई जिसके कारण दोनों व्यक्ति उसके नीचे दब गए यह एक कच्चा मकान था घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल 16 में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने एक को अमृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान 32 वर्षीय अर्जुन के तौर पर हुई है जबकि अशोक इस घटना में घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके का दौरा किया एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान की छत गिरने के कारण यह घटना घटी है।















