सोलन में अलग-अलग मामलों में चिट्टे व चरस के साथ 6 गिरफ्तार।

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने मादक पदार्थों का सेवन करने वालों व उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि पुलिस ने शितिज धारटा निवासी रोहड़ू जिला शिमला से 1.23 ग्राम चिट्टा क्षेत्रीय अस्पताल चौक कोटलानाला के पास बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोलन सदर पुलिस ने ही एक अन्य मामले में सन्नी कुमार निवासी धोबीघाट सोलन से जौनाजी रोड़ पर 2.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया ।
इस आरोपी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे मामले में भी सोलन सदर पुलिस ने भोपिंदर मेहता निवासी चौपाल जिला शिमला, नरेश मेहता व पंकज कल्टा निवासी के जिला शिमला से सब्जी मण्डी गेट सोलन के पास चरस बरामद की है। यह सभी आरोपी एक पिकअप में बैठे थे तो इनके पिट्ठू बेग से 0.712 ग्राम चरस बरामद हुई। एक अन्य मामले में कंडाघाट पुलिस ने नरेश कुमार निवासी कंडाघाट से देर शाम उससे 17.67 ग्राम चरस बरामद हुई पुलिस ने इसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने व उसका सेवन करने वालों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है और इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारियां हुई हैं।

News Archives

Latest News