DNN सोलन (पूजा वर्मा)
10 मई । नशे व नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गश्त के दौरान पुलिस की एसआईयू टीम ने मोहन पार्क में बैठे एक व्यक्ति सन्नी ठाकुर के पास मौजूद एक कैरी बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से413 प्रतिबंधिंत कैप्सूल बरामद हुए । एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।














