सोलन पुलिस ने हैरोइन के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

Others Politics Shimla

Dnewsnetwork

सोलन जिला की धर्मपुर (Dharampur) पुलिस ने दो युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी साई दत्तातरे बार्मा ने इस की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल को चैकिंग के लिए रोका। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान दानिश निवासी विकास नगर शिमला आयु 25 वर्ष तथा जितेंद्र ठाकुर निवासी कसुम्पटी शिमला आयु 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी हैरोइन तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके विरुद्ध पुलिस थाना छोटा शिमला तथा पुलिस थाना न्यू शिमला (Shimla) में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।

News Archives

Latest News