सोलन पुलिस ने चोरी के मामले में 2 को किया गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन (पूजा)

10 मई । चंबाघाट में एक निर्माणाधीन मकान से चोरी के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
सोलन पुलिस ने अनुसार संजय चौहान निवासी चंबाघाट की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि 6 मई को यह अपने काम से शहर से बाहर था तो दिनांक 8 मईको मकान मे कार्य कर रहे मजदुरों ने इसे बतलाया कि खिड़कियों के लिए बनाई गई लोहा ग्रील कुल 28 पीस चोरी हो गए है। अगले दिन यह जब यह आया तो इसने पाया कि सोमान चोरी हुआ है। इस पर इसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कुछ ही देरी में मामला सुलझाने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने इस मामले में सूरज सिंह निवासी हरियाणा व कमल कुमार निवासी सोलन को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News