DNN सोलन, 7 अगस्त :
सोलन पुलिस ने शहर में हैरोइन सप्लाई करने के मामले में दिल्ली से एक नायजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस द्वारा पिछले करीब 1 महीने में अभी तक बाहरी राज्यों के 12 हैरोइन सप्लायरों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो नाइजीरियन मूल के आरोपी भी शामिल है।
एसपीगौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा सोलन पुलिस नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को मुख्य आधार में जोड़ने के लिए रुस्तम योजना भी शुरू करने जा रही है। ताकि युवओं को नशे से बचाया जा सके। सोलन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले लोअर बाजार में रोहित ,गौरव व निखिल तीन युवकों को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पकड़ा था। इनके कमरे की तलाशी लेने पर अंदर डबल बैड के उपर एक 20 रुपए का करंसी नोट जली हुई हालत में मिला। इसके अलावा एक छोटा बोतल का ढक्कन (धातु) , एक बड़ा प्लास्टिक की बोतल का ढक्कन, एक जली हुई फॉयल पेपर, गैस लाईटर, एक सिरिंज(इन्सूलिन) व वेइग मशीन तथा इसके साथ 08.78 ग्राम हैरोईन बरामद की गई थी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके इनसे पूछताछ की। जांच में पता चलाकि ये चिट्टा की खेप को दिल्ली से एक नाइजीरियन स्मगलर से लेकर आए हैं। इन आरोपियों में से एक आरोपी गौरवजीरक़पुर, पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के केस में गिरफ़्तार हो चुका है और अभी जमानत पर बाहर है। इस चिट्टा के सप्लायर को पकड़ने के लिए सोलन पुलिस कीस्पेशल टीम गठित की गई जिसने दिल्ली जाकर आरोपी नाइजीरियन के ठिकाने कापता लगाके दबिश दी और आरोपी नाइजीरियन जोरफ उनेक को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उसे सोलन लाया गया हैं। यह आरोपी पिछले कुछ सालों से दिल्ली में चिट्टा बेचने का व्यापार कर रहा था। यह भारत में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहा था।















