सोलन पुलिस के किया नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 24 जुलाई

हिमाचल प्रदेश में हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में सोलन पुलिस की टीम ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसे सोलन लाया जा रहा है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली में नाइजीरियन नागरिक बिना पासपोर्स्ट व विजा के रह रहा था। एसपी गौरव सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक की पहचान जॉन गैबरियल के तौर पर हुई है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह व्यक्ति दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को हैरोइन सप्लाई करने का कार्य करता था। आरोपी के पास न तो पासपोर्ट है और न ही वीजा है और यह गैर कानूनी तौर पर भारत में रह रहा था।


एसपी गौरव सिंह ने जानकारी दी कि 19 जुलाई को सोलन जिला की एसआईयू टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर जाबली के नजदीक एक गाड़ी में सवार 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 25. 24 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। आरोपी इस हैरोइन को सोलन में बेचने की फिराक में थे। इनकी पहचान विजय सप्रा निवासी दिल्ली, अमरजीत सिंह निवासी दिल्ली व विपुल शर्मा निवासी पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई। उनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर हैरोइन गाड़ी के अंदर से बरामद हुई थी ।

आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद इनका 9 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया और पूछताछ में खुलासा हुआ कि हैरोइन की यह खेप युवक दिल्ली से लाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम तैयार करके उसे दिल्ली भेजा। जहां से पुलिस ने इस मामले में नाइजिरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है दिल्ली से लाया जा रहा है जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।

News Archives

Latest News