सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारी सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने एक कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। यह कोआर्डिनेशन कमेटी नगर निगम चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए सभी प्रभारियों, उम्मीदवारों व पार्टी के आला नेताओं के साथ सम्पर्क स्थापित करके सुचारू तौर पर प्रचार कार्य, पार्टी की अन्य गतिविधियां व रणनीति तैयार करने का कार्य करेगी। इस समिति में सुरेंद्र सेठी, राहुल ठाकुर, अरुण शर्मा, शिव कुमार, कुशल जेठी, विनय शर्मा, सुभाष वर्मानी व संजीव ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। जबकि अरविंद गुप्ता बिंदु इस कोआर्डिनेशन कमेटी के सचिव होंगे।

Latest News