DNNसोलन
राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने सोलन के पुराने बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन-धरेच बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सोलन से सांय 4.00 बजे प्रस्थान कर सांय 7.00 बजे धरेच पहुंचेगी। बस धरेच से प्रात: 7.00 बजे प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे सोलन पहुुंचेगी। इस बस सेवा के आरंभ होने से नौणी, गिरिपुल, शरगांव तथा शिलाबाग सहित विभिन्न गांवों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि इस बस सेवा के आरंभ होने से धरेच से सोलन आने वाले सभी लोगों के लिए लाभ होगा। इससे पहले इस रूट पर सोलन आने के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि राज्य में सड़क ही परिवहन का मु य साधन है तथा इसके लिए सरकार राज्य परिवहन सेवा के विस्तार को बढ़ावा दे रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बस सुविधा उपलब्ध करवा रही है।



















