DNN सोलन ब्यूरो
10 अगस्त। सोलन जिला से सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 71 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि इन 71 सैम्पल में से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 39 तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी से 32 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस प्राप्त सैंपल रिपोर्ट के अनुसार जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के 07 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कुल 822 रोगी कोविड-19 पाॅजिटिव आए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 332 रोगी सक्रिय हैं। वर्तमान में सोलन जिला में नियमानुसार 1138 लोगों को घर पर व 144 लोगों को संस्थागत क्वारेन्टीन किया गया है।















