सोलन जिला से मंगलवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 158 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो   
04 अगस्त।  सोलन जिला से मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 158 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी।  डा. गुप्ता ने कहा कि इन 158 सैम्पल में से नागरिक अस्पताल नालागढ़ से 60, नागरिक अस्पताल बद्दी से 38, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 34, नागरिक अस्पताल अर्की से 25 तथा ईएसआई परवाणू से 01 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि जिला में गत दिवस कोविड-19 के 32 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 722 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 411 रोगी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से अभी तक 23915 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

News Archives

Latest News